Print this page

टाइगर श्रॉफ ने की ऋषि कपूर की तारीफ, कहा- मेरी फिल्म के रिलीज होने के बाद...

  • devendra yadav birth day

मनोरंजन /शौर्यपथ / साल 2020 खत्म हो चुका है। लोग अब नए साल 2021 में होने वाली चीजों पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने पिछले साल को लेकर बात की। खुद की फिल्म्स और परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने कई खुलासे किए। सोशल मीडिया उन्होंने लॉकडाउन के दौरान किस तरह हैंडल किया इस पर भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर एक खास बात बताई।
इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर का अचानक निधन होना सभी के लिए शॉकिंग बात रही। इस पर टाइगर श्रॉफ ने कहा कि मैं सभी को बहुत प्यार करता था। सभी टैलेंटेड एक्टर्स थे और इसमें कोई शक नहीं, वह हमेशा याद आएंगे। खासकर ऋषि अंकल जो एक भी बार मेरे डैड जैकी श्रॉफ को मैसेज करना नहीं भूलते थे जब मेरी फिल्म रिलीज होती थी। उनके मैसेजेज में हमेशा मेरे काम की सराहना ऐसे खूबसूरत शब्दों में की होती थी कि मैं इसे कभी नहीं भूल सकता।
साल 2021 में मेरी प्लानिंग रहेगी कि मैं अपने काम को और बेहतर करने की कोशिश करूं। लोगों को और प्यार दे सकूं। अच्छा इंसान बन सकूं और अपने पावर में होने वाली हर अच्छी चीज कर सकूं। फैन्स को कभी निराश नहीं करूंगा, न टीम को और न ही खुद को।

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ