Print this page

बढ़ती उम्र के बावजूद बरकरार है इन एक्ट्रेसेस का जलवा

  • doing of business

मनोरन्जन /शौर्यपथ /माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ लोगों की फिटनेस और खूबसूरती घटती जाती है लेकिन बॉलीवुड की कुछ एक्सट्रेसेस के मामले में यह बात गलत साबित होती नजर आती है। बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अभी तक अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बरकरार रखा है। आइए यहां आपको ऐसी ही कुछ ऐक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को अक्सर योगा करते हुए और अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हुए देखा जाता है। शिल्पा पिछले कई सालों से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह टीवी शो आदि में जरूर नज़र आती रही हैं। साथ ही साथ अपने सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 45 वर्षीय शिल्पा पर उम्र का असर बिल्कुल भी नजर नहीं आता है। वह अब भी बिल्कुल फिट और काफी खूबसूरत नजर आती है। काम की बात करें तो शिल्पा 13 साल बाद सब्बीर खान की 'निकम्मा' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वहीं वह परेश रावल, मीज़ान और प्रणिता सुभाष के साथ हंगामा 2 में भी दिखाई देंगी।
रवीना टंडन
रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी-मानी हिरोइन्स में से एक हैं। 46 साल की हो चुकी रवीना ने आज भी बिल्कुल हॉट और स्लीम नजर आती हैं। नब्बे के दशक में रवीना स्टाइलिश हिरोइन्स की लिस्ट में शामिल थीं। रवीना की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन्स फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं।
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी 47 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी उन्होंने खुद को मेंटेंन कर रखा है। यही कारण है कि इस उम्र में भी वह काफी खूबसूरत नजर आती है। वह अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में भी रहती हैं। उनके बारे में ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी खूबसूरती में और इजाफा होता जा रहा है। मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टा पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं।
तब्बू
50 साल होने वाली तब्बू आज भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। तब्बू बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने इस उम्र में भी बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत रखा है। वह हाल में 'ए सुटेबल ब्वॉय', अंधाधुंध और जवानी जानेमन जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में वह 'बंदा ये बिंदास' और 'भूल भूलैय्या-2' में भी नजर आएंगी।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत ने भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। उन्हें 'मर्डर' फिल्म में बोल्ड किरदार निभाने के बाद से जबरदस्त शोहरत हासिल हुई थी। आज भी उनकी बोल्ड अदाओं का जलवा बरकरार है। 44 साल की हो चुकी मल्लिका आज भी हॉटनेस और खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसेस को चुनौती देती नजर आती हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ