Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - रितिक रौशन ने की 'द व्हाइट टाइगर' की तारीफ, कहा- प्रिंयका और राजकुमार ने किया है शानदार काम

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

रितिक रौशन ने की 'द व्हाइट टाइगर' की तारीफ, कहा- प्रिंयका और राजकुमार ने किया है शानदार काम

  • rounak group

मनोरंजन /शौर्यपथ / प्रियंका चोपड़ा की रिलीज हुई नई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को दुनियाभर से खूब तरीफें मिल रही हैं। इस बीच प्रियंका की ही फिल्म अग्निपथ के को-स्टार रहे एक्टर रितिक रौशन ने भी रहीम बहरानी की इस फिल्म जमकर तारीफ की है।
रितिक ने फिल्म के बारे में अपने विचार एक ट्वीट के माध्यम से साझा किए। उन्होंने फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, "यह शुक्रवार द व्हाइट टाइगर के साथ खत्म हुआ। मेरे दोस्तों प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव आप दोनों ने शानदार काम किया है। गौरव आदर्श आपने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह इस साल की शानदार शुरुआत है। इतनी शानदार फिल्म बनाने के लिए रहीम बहरानी और पूरी टीम को शुभकामनाएं।"
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने रितिक के इस फीडबैक के लिए शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने ट्विटर पर रिप्लाई देते हुए लिखा, "बहुत शुक्रिया दोस्त! बहुत खुशी हुई कि तुम्हे यह पसंद आया।"
प्रियंका की इस फिल्म ने न सिर्फ उनके बॉलीवुड के साथियों को प्रभावित किया है, बल्कि उनके हॉलीवुड के दोस्तों को भी प्रभावित किया है। इससे पहले कैरी वाशिंगटन ने भी ट्विटर पर फिल्म की तारीफ की थी।

वहीं कार्डी बी ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा, "व्हाइट टाइगर इतनी बेहतरीन फिल्म है कि मैं इसे देखते हुए रो भी रहा था और गुस्से में भी था।" जब प्रियंका ने उन्हें इसके लिए धन्यवाद दिया, तो गायिका ने आगे कहा, "हां, आप इतने प्यारे और मनमोहक मुस्कुरान लिए हुए चेहरे के साथ शानदार लग रही थीं।"
प्रियंका के पति निक जोन्स और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी फिल्म में उनके प्रदर्शन की सराहना की थी। अपने प्रशंसकों को फिल्म देखने के लिए कहते हुए निक ने ट्वीट किया था, "द व्हाइट टाइगर अब नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। इस फिल्म में एक अभिनेत्री और एक निर्माता दोनों के रूप में अपनी पत्नी प्रियंका के काम पर मुझे गर्व है। इस फिल्म को जरुर देखिए। पूरी कास्ट, क्रू और क्रिएटिव टीम को बधाई।"


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ