Print this page

अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग कजिन की शादी में शामिल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, 'देसी गर्ल' गाने पर ठुमका बच्चन परिवार

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। चाहे वो सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो या फिर पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। इसी बीच ऐश्वर्या की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस वीडियो में वह अपने पति एक्टर अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ स्टेज पर फिल्म दोस्ताना के 'देसी गर्ल' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
खबरों की मानें तो हाल ही में, ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने पहुंचीं थीं। श्लोका शेट्टी ऐश्वर्या की मौसी की बेटी हैं। इस शादी से उनकी ये वीडियो वायरल हो रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें बच्चन फैमली बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेज पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पेस्टल कलर की पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आराध्या ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना है, जिसमें वो बेहद सुंदर और क्यूट लग रही हैं। वीडियो में अराध्या अपनी मां और पापा के डांस स्टेप को फॉलो करते हुए दिख रही है। अराध्या का डांस देखकर ऐश्वर्या काफी खुश होती दिख रही हैं और डांस के बीच में ही अपनी बेटी को गले लगाकर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या का लुक दर्शकों को ज्यादा लुभा रहा है। बच्चन परिवार ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की है। इस शादी में इन तीनों के अलावा ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी मौजूद थीं। बच्चन परिवार और वृंदा राय की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस फोटो में ऐश्वर्या लाल रंग के एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं और आराध्या ने पिंक कलर का लहंगा पहना है। इन फोटोज में ऐश्वर्या और आराध्या जहां दूल्हा दुल्हन और अपने रिश्तेदारों के साथ पोज दे रही हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन इन फोटोज में नजर नहीं आ रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ