Print this page

मीरा राजपूत ने पति शाहिद को दिया खास चैलेंज, टैलेंट देखकर रह गईं हैरान

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के पावर कपल शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। मीरा राजपूत अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए दिलचस्प पोस्ट साझा करती नजर आ जाती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने पति को एक खास चैलेंज देते हुए सोशल एकाउंट पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिख रहा है कि इस चैलेंज को शाहिद ने इतने शानदार तरीके से पूरा कर लिया कि ये देखकर खुद मीरा भी हैरान रह गईं। फैंस को शाहिद और मीरा का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
यूं करवाया सेंटर ऑफ ग्रैविटी चैलेंज
मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शाहिद को सेंटर ऑफ ग्रैविटी चैलेंज देती नजर आ रही हैं। वो शाहिद को घुटनों पर बैठने के लिए कहती हैं, फिर दोनों हाथों को नीचे रखने, इसके बाद गालों पर रखने के लिए कहती। इसके बाद वो घुटने जमीन पर रखते हुए दोनें हाथों को एक साथ पीठ पर रखने के लिए कहती हैं। वहीं ये सबकुछ शाहिद बेहद शानदार तरीके से कर लेते हैं, ये सब देखकर मीरा हैरान रह जाती हैं और हंसते हुए वीडियो बंद कर देती हैं। यहां देखें मीरा द्वारा शेयर किया गया वीडियो-
'मिस्टर कपूर' को मिली तारीफें
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मीरा ने शाहिद की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने लिखा- 'चैलेंज के लिए हमेशा तैयार, मिस्टर कपूर आप एक 'स्मूद ऑपरेटर' हो, कमाल कर दिया'। वहीं इस वीडियो पर मीरा और शाहिद के फैंस उनकी तारीफें करते नजर आ रहे हैं।
शानदार है मीरा की फैन फॉलोइंग
मीरा भले ही एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। वो अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और दिलचस्प पोस्ट साझा करती दिखाई दे जाती हैं। बीते दिनों उन्होंने 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान फैंस के कई सवालों के जवाब दिए थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ