मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी के बाद अब तारा सुतारिया को कोरोना होने की खबर आ रही है। इस बारे में ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं मिला है लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव है।
इन सिलेब्स को भी हुआ कोरोना
तारा सुतारिया सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ 'तड़प' की शूटिंग कर रही थीं। उनका शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इस बीच उनको कोरोना होने की खबरें आ रही हैं। इससे पहले रणबीर कपूर को कोरोना हो चुका है। इसके बाद संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी की भी कोविड रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, तारा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव है।
आलिया ने की काम पर वापसी
रणबीर को कोरोना होने के बाद आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। उनका टेस्ट नेगेटिव था। कुछ दिन आइसोलेट रहने के बाद वह काम पर वापस लौट चुकी हैं। शिवरात्रि पर आलिया को मंदिर में भी देखा गया था। उनके साथ अयान मुखर्जी भी थे।
बीते साल इन लोगों को हुआ था कोरोना
बीते साल सिलेब्स में सबसे पहले सिंगर कनिका कपूर को कोरोना होने की खबर आई थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन सहित कई सिलेब्स को कोरोना हो चुका है।