मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह वर्कआउट करती दिख रही हैं। वीडियो में वह मजेदार प्लैंक्स करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मलाइका संग उनकी योगा ट्रेनर जाह्नवी पटवर्धन दिख रही हैं। दोनों वीडियो में इतनी आसानी से और काफी तेजी से प्लैंक्स करते हुए दिख रहै हैं। इतना प्लैंक्स देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
मलाइका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "क्या किसी ने कहा प्लैंक्स मजेदार नहीं होते हैं? मेरी फेवरेट जाह्नवी पटवर्धन के साथ।" एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
डांस एक्सरसाइज वीडियो
गौरतलब है कि मलाइका खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करती हैं और अक्सर वर्कआउट करते वक्त की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले भी मलाइका ने वीडियो शेयर की थी। जिसमें वह डांस करते हुए नजर आईं थी।
अर्जुन कपूर के संग डिनर डेट!
सोशल मीडिया एक्टिव रहने के अलावा वह अक्सर जिम के बाहर, तो कभी एक्टर अर्जुन कपूर के संग डिनर पार्टी पर स्पॉट की जाती हैं। मलाइका अर्जुन के संग डेट करने की वजह से हमेशा अपनी पर्सनल ज़िदगी को लेकर अक्सर ही खबरों में छाई रहती हैं। अर्जुन-मलाइका अक्सर नाइट पार्टी या किसी इवेंट में एक साथ शामिल होते है। इस जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं।