Print this page

दिव्या भारती की मां ने खोले थे राज- कलाई पर थे कट के निशान, मरने के बाद आती थीं जगाने!

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। उनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन इस दौरान उन्होंने फैन्स के दिलों में स्पेशल जगह बना ली थी। 3 साल के करियर में वह डायरेक्टर्स की फेवरिट ऐक्ट्रेस बन चुकी थीं। तभी 5 अप्रैल 1993 को अचानक उनकी मौत की खबर आई। उनकी मौत को किसी ने हादसा बताया, किसी ने आत्महत्या तो किसी ने साजिश। फैन्स यकीन नहीं कर पा रहे थे उनकी चहेती स्टार दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं उनसे जुड़े लोग आज तक इस सदमे से नहीं उबर पाए।


लोगों ने जताया था साजिद पर शक


दिव्या भारती आज ही के दिन हादसे का शिकार होकर इस दुनिया से चली गईं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनकी मौत अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरने से हुई थी। वहीं कई लोगों ने उनके पति साजिद नाडियाडवाला पर भी शक जताया था। हालांकि साजिद कई बार इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि उनके घर पर दिव्या का आज भी वही सम्मान है। वह हमेशा पर्स में उनकी तस्वीर रखते हैं। उनके बच्चे दिव्या को बड़ी मां कहते हैं। दिव्या भारती की मां मीता भी उनकी मौत के बाद इंटरव्यू दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह अब जानना ही नहीं चाहतीं कि बेटी की मौत की वजह क्या थी।

मां ने बताया था दिव्या ने ली थी रम


दिव्या भारती की मौत को लेकर कई तरह के कयास और खबरें छाई रहीं। कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि वह ड्रग्स के नशे में थीं। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या की मां ने बताया था कि घटना वाले दिन दिव्या ने रम पी थी लेकिन वह ड्रग्स नहीं लेती थी। इस इंटरव्यू में दिव्या की मां ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।


गुस्से में खुद को हर्ट करती थीं दिव्या

उन्होंने बताया था कि गुस्से में दिव्या भारती खुद को नुकसान पहुंचाती थीं। मरने के कुछ दिनों पहले से वह खुद को हर्ट कर रही थीं। उन्होंने बताया था कि दिव्या ने अपनी कलाई काटी थी। हाथ को सिगरेट से जलाया भी था। उनकी मां ने कलाई पर कट के निशान देखे थे। दिव्या भारती की मौत के बाद मां मीता कई साल डिप्रेशन में रहीं। उन्होंने इंटरव्यू में अजीब इत्तेफाक बताया था। जब भी उन्हें जल्दी जागना होता था, दिव्या भारती सपने में आकर उनको जगा देती थीं। वहीं साजिद नाडियाडवाला की वाइफ वर्धा ने भी बताया था कि उनके सपने में करीब 6 साल तक दिव्या आईं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ