Print this page

कबीर बेदी का दावा- परवीन बाबी को बचपन से दिखती थीं आत्माएं, महेश भट्ट भी बता चुके बेडरूम का डरावना किस्सा

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / कबीर बेदी की हाल ही में लॉन्च हुआ मेमॉयर Stories I Must Tell... सुर्खियों में है। इसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिपस के बारे में खुलकर लिखा है। किताब में उन्होंने प्रतिमा बेदी के साथ अपनी ओपन मैरिज के बारे में कई खुलासे किए हैं वहीं परवीन बाबी के बारे में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।
ओपन मैरिज में होने लगी थी घबराहट
कबीर बेदी ने किताब में लिखा है, ओपन मैरिज भले ही बढ़िया आइडिया लगता हो लेकिन आखिर में इससे मुझे बहुत घबराहट होने लगी थी। हमारे (प्रतिमा बेदी) बीच जरा भी इंटीमेसी नहीं बची थी। कबीर ने लिखा है कि उन्हें जिस प्यार और परवाह की जरूरत थी वो उन्हें नहीं मिला। साथ ही बताया है कि वह भी ये सब नहीं दे पा रहे थे। कबीर लिखते हैं, पुराना जादू उड़ चुका था।
परवीन बाबी ने भर दी खाली जगह
मैं अकेला और खाली महसूस कर रहा था। परवीन बाबी ने वो जगह भर दी। वह गोरी रंगत, लंबे काले बाल और जादुई आंखों वाली खूबसूरत ऐक्ट्रेस थीं। तब तक मुझे लगता था कि वह डैनी डेंजोंगपा की गर्लफ्रेंड हैं। कबीर ने बुक में लिखा है कि परवीन डैनी के साथ लिव-इन में रहती थीं, जींस पहनतीं और खुलेआम सिगरेट पीती थीं लेकिन अंदर से एक कंजर्वेटिव गुजराती लड़की थीं।
प्रतिमा से कहा- आज रात परवीन के साथ
कबीर ने लिखा है कि प्रतिमा को परवीन के बारे में बताना आसान नहीं था। उन्होंने एक दिन प्रतिमा से कहा कि वह आज रात परवीन के पास जा रहे हैं। प्रतिमा थोड़ी हैरान होकर बोलीं, 'परवीन!' लेकिन मैं अभी आई हूं क्या तुम आज रात नहीं रुक सकते? कबीर लिखते हैं, मैंने गर्दन हिलाकर कहा, नहीं, मुझे आज रात उसके साथ रहना है...और हर रात।
परवीन के बचपन से जुड़ा चौंकाने वाला दावा
वहीं परवीन के बारे में कबीर बेदी ने लिखा है, परवीन दिक्कतें शायद बचपन में ही शुरू हो गई थीं। उन्हें अपने पूर्वजों के घर पर परिवार से जुड़ी मुगल इमारतों में आत्माएं दिखती थीं। परवीन का खानदान पश्तूनी था और वे बादशाह हुमायूं के यहां काम कर चुके थे। बचपन से ही वह अपने परिवार से अलग महसूस करती थीं। असुरक्षा ने पूरी जिंदगी उनका पीछा किया। कबीर ने किताब में महेश भट्ट का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, महेश भट्ट ने एक बार उन्हें बताया था कि परवीन की मां जमाल बाई ने एक बार जिक्र किया था कि परवीन के पिता भी ऐसे ही थे। क्या परवीन की कंडीशन जेनेटिक हो सकती है?
परवीन के साथ लिव-इन में रहने लगे थे महेश
बता दें कि परवीन बाबी और महेश भट्ट के रिलेशनशिप के किस्से भी सुर्खियों में रह चुके हैं। महेश भट्ट फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में भी परवीन बाबी से जुड़ी कई घटनाएं बता चुके हैं। उन्होंने बताया था, 1977 में परवीन को शादीशुदा महेश से प्यार हुआ था। महेश अपनी पत्नी लॉरेन और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन के साथ लिव-इन में रहने लगे थे।
परवीन का रूप देख कांप गए थे महेश भट्ट
महेश ने परवीन की हालत से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था, एक शाम महेश घर पहुंचे तो परवीन की मां बोलीं, देखो परवीन को क्या हो गया। महेश भट्ट जब बेडरूम में पहुंचे तो परवीन ने एक फिल्म का कॉस्ट्यूम पहना था। वह बेड और दीवार के बीच सिकुड़ी बैठीं थीं और हाथ में चाकू लिए थीं। महेश ने इंटरव्यू में बताया था कि परवीन को ऐसे देखकर उनकी रूह कांप गई थी। उन्होंने बताया था कि परवीन उस वक्त किसी खूंखार जानवर जैसी लग रही थीं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ