Print this page

टाइगर पटौदी के कैच छोड़ने पर शर्मिला टैगोर पर चिल्लाए थे पिता- तुम्हें उसे रातभर नहीं जगाना चाहिए

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ / क्रिकेट जगत और फिल्म इंडस्ट्री का पुराना नाता है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, हरभजन सिंह-गीता बसरा, संगीता बिजलानी-अजहरुद्दीन और शर्मिला टैगोर मंसूर अली खान पटौदी के रूप में आपको कई उदाहरण मिल जाएंगे। दोनों बिल्कुल अलग क्षेत्र हैं और इनमें बैलेंस बैठाना बड़ी चुनौती है। विराट कोहली के खराब परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का शर्मा को कई बार निशाने पर लिया जा चुका है और यह कोई नई बात नहीं है, ऐसा पहले भी होता रहा है। ऐसा शर्मिला टैगोर के साथ भी हो चुका है। उन्होंने इस बारे में खुद बात की।
शर्मिला के पिता ने निकाला था गुस्सा
शर्मिला टैगोर ने मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से 1968 में शादी की थी। उस वक्त शर्मिला सबसे पॉपुलर बॉलीवुड ऐक्ट्रेसस में से थीं वहीं 'टाइगर' पटौदी भी जाने-माने क्रिकेट स्टार थे। शर्मिला ने बताया कि सिर्फ अनुष्का ही नहीं पति के खराब परफॉर्मेंस के लिए उन्हें भी दोषी ठहराया जा चुका है। हाल ही में Ladies Study Group के लाइव सेशन में शर्मिला ने इस बारे में बात की। उन्होंने बताया, शायद टाइगर ने कोई कैच ड्रॉप कर दिया था या ऐसा ही कुछ था और मेरे पिता कहीं और से चिल्लाए, 'तुमको उसे रातभर जगा कर नहीं रखना चाहिए।' आप सोच सकते हैं?
जब टाइगर ने 'लिखी' थी शर्मिला के लिए कविता
शर्मिला ने ये भी बताया कि वह टाइगर से कैसे मिलीं और वह उस वक्त किस तरह ब्रिटिश ऐक्सेंट में बात करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अजीब था और वह अपने ही जोक्स पर हंसते थे। शर्मिला ने यह भी बताया कि एक बार टाइगर ने उनके लिए खूबसूरत कविता लिखी थी और जब शर्मिला ने इसे फिरोज खान को दिखाया तो पता चला कि ये लाइनें गालिब की हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ