Print this page

इस वजह से अब इरफान खान के बारे में कुछ भी शेयर नहीं करते बेटे बाबिल, कहा- ‘दुख होता है जब…’

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ / इरफान खान के निधन के बाद उनके बेटे बाबिल खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी की नजरें रहती हैं। वो समय-समय पर दिवंगत अभिनेता से जुड़ीं बातें या तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं हालांकि उन्होंने पिछले काफी समय से इरफान के बारे में कुछ साझा नहीं किया है। इस बारे में एक फैन ने बाबिल से पूछा तो उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई।
फैन के सवाल पर दिया जवाब
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने बाबिल से पूछा कि ‘आप कब इरफान सर से जुड़ा कुछ शेयर करने वाले हैं?’ जवाब में बाबिल ने लिखा कि ‘मुझे शेयर करना पसंद है लेकिन तभी मुझे कई मैसेज मिलते हैं जिसमें कहा जाता है कि हमेशा खुद को प्रमोट करता हूं। इससे मुझे वाकई दुख पहुंचा जबकि मैं उनकी यादों को शेयर करता रहता हूं जो वो अपने फैंस के लिए खाली छोड़कर गए। अब मैं वाकई कन्फ्यूजड हूं कि क्या करना चाहिए।‘ बाबिल ने अपने जवाब को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
अब पिता से जुड़ी यादें नहीं करते पोस्ट
बाबिल ने आगे लिखा कि ‘मैं वाकई ये पता करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन इससे मुझे दुख होता है जब कोई भी आकर मुझे मैसेज करता हूं कि मैं उनकी यादों का सहारा अपने लिए कर रहा हूं। मैं पहले से ही उनका बेटा हूं। मुझे कुछ भी हासिल करने की जरूरत नहीं है। अब मैं हैरान हूं और थोड़ा आहत हुआ हूं इसलिए मैं तब शेयर करूंगा जब मुझे महसूस होगा।‘ बता दें कि पिछले साल 29 अप्रैल को इरफान खान का निधन हो गया। वो दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। इरफान की आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ थी।
जल्द डेब्यू करने वाले हैं बाबिल
बाबिल जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म Qala से डेब्यू करने वाले हैं। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है। फिल्म में बुलबुल फेम अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी हैं। पिछले दिनों फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया। अमिताभ बच्चन ने टीजर की तारीफ करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी थीं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ