Print this page

चर्चा में कार्तिक आर्यन का इंस्टाग्राम पोस्ट, कैप्शन में लिखा- पब्लिक में ऐसा मत करना

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैन्स के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कार्तिक आर्यन अपने फोटोज- वीडियोज के साथ ही उनके कैप्शन के लिए भी चर्चा में रहते हैं। इस बीच कार्तिक का एक नया पोस्ट सामने आया है।
क्या है कार्तिक आर्यन का पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में कार्तिक आर्यन ने मास्क पहने है, लेकिन अपने हाथ से उसे नीचे भी किया हुआ है। अब चूंकि कोरोना काल में मास्क पहनना बेहद जरूरी है। ऐसे में कार्तिक ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'इसको पब्लिक के बीच ट्राय न करें।' अपने कैप्शन के साथ ही कार्तिक आर्यन ने #MaskHaiZaroori इस्तेमाल किया है।
दोस्ताना 2 मामले में कार्तिक का पक्ष
याद दिला दें कि कार्तिक आर्यन कुछ वक्त पहले फिल्म दोस्ताना 2 के विवाद को लेकर खूब सुर्खियों में थे। हालांकि अब वो विवाद तो ठंडा पड़ गया लेकिन अभी तक कार्तिक आर्यन का पक्ष उस मामले पर सामने नहीं आया है, जिसका फैन्स को अभी भी इंतजार है। कार्तिक के पोस्ट पर भी फैन्स यही बात पूछ रहे हैं।
क्या था दोस्ताना 2 विवाद
दरअसल दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले थे, फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी काफी वक्त पहले कर दिया गया था, लेकिन फिर अचानक ही फिल्म से कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस पर धर्मा प्रोडक्शन्स ने अपना आधिकारिक बयान भी जारी किया था। वहीं आधिकारिक बयान के अलावा भी दो एंगल सामने आए थे, एक में कहा गया था कि कार्तिक के पास डेट्स नहीं हैं तो दूसरी खबरों में कहा गया था कि कार्तिक और करण की अनबन के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि सच क्या है इस बारे में तो कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कार्तिक आर्यन के प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन जल्दी ही फिल्म धमाका में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया था, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म में कार्तिक एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा कार्तिक के खाते में भूल भुलैया 2 भी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ