Print this page

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने जिम में किया ऐसा वर्कआउट, फैंस बोले- ‘ओ माई गॉड’

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी टेलीविजन इंडस्ट्री के पावरफुल कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों काफी सक्रिय रहते हैं। अब गुरमीत और देबीना का एक वीडियो सामने है जिसमें दोनों वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों एक दूसरे को उठाते हुए दिख रहे हैं।
जिम में दिखाया स्टंट
गुरमीत और देबीना जिम में नजर आ रहे हैं। गुरमीत दोनों हाथों से देबीना को उठाए हुए हैं वहीं दूसरे स्टंट में देबीना अपना करतब दिखा रही हैं। वर्कआउट के दौरान दोनों की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- ‘ओ माई गॉड’। एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘कपल गोल।‘ वहीं कई यूजर्स ने फायर का इमोटिकॉन पोस्ट किया।
प्लाज्मा किया डोनेट
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने हाल ही में प्लाज्मा डोनेट किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। गुरमीत ने अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमने हमारी ओर से मदद करते हुए प्लाज्मा डोनेट किया है। आप सभी से निवेदन है कि आप भी मदद के लिए आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें।'
आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल
गुरमीत चौधरी ने आम लोगों की लिए अस्पताल खोल रहे हैं। गुरमीत ने अपने पोस्ट में बताया है कि वो इसकी शुरुआत पटना (बिहार) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'मैंने तय कर लिया है, मैं पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलूंगा। जिसे अन्य शहरों तक भी ले जाऊंगा। आप सभी का आशीर्वाद और साथ चाहिए, जय हिंद। डिटेल्स को जल्दी ही आप सभी से शेयर करूंगा।'

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ