Print this page

क्या नेहा पेंडसे ने छोड़ा ‘भाबी जी घर पर हैं’? शो में नहीं दिखने पर उठे सवाल तो दिया ये जवाब

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ /'भाबी जी घर पर हैं टीवी के मशहूर शो में से एक है। सौम्या टंडन के शो छोडऩे के बाद उनकी जगह नेहा पेंडसे ने ली है। पिछले कुछ एपिसोड से नेहा दिख नहीं रही हैं जिसके बाद ये सवाल उठने लगे कि क्या उन्होंने शो छोड़ दिया है। अब नेहा ने इन अफवाहों को विराम देते हुए खुद इसकी सच्चाई बताई है।
सूरत में शो की टीम
दरअसल मुंबई में लॉकडाउन लगने के बाद 'भाबी जी घर पर हैंÓ की शूटिंग सूरत में हो रही है। पूरे कास्ट और क्रू के सदस्यों के लिए एक होटल में बायो बबल बनाया गया है जहां वो रहेंगे। नेहा ने बताया कि कई एपिसोड में उन्हें ना देखकर प्रशंसकों से लेकर उनके जानने वालों ने मैसेज किया। उन सभी के लिए उन्होंने कहा कि वो जल्द ही वापस लौटैंगी।
आने वाले एपिसोड में आएंगी नजर
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नेहा कहती हैं कि 'मुझे इस तरह के अफवाहों से बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई क्योंकि मैं पिछले कुछ एपिसोड में नजर नहीं आई। वो एपिसोड पुराने थे और उनके शूट के दौरान मैं नहीं थी। जब एपिसोड प्रसारित हुआ तो कई लोगों ने मुझे मैसेज किया कि वो मुझे स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं। मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि मैं जल्दी ही वापस आऊंगी। मैं अपने रोल से खुश हूं।'
सेट पर बायो बबल बनाया गया
कोरोना महामारी में शूटिंग को लेकर नेहा ने कहा कि 'मैं उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हूं क्योंकि इस वक्त शूटिंग करना काफी जोखिम भरा होता है। मुझे यकीन है कि वे हमारी सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। हम एक बायो बबल में, एक सुरक्षित लोकेशन में शूटिंग करेंगे और वही लोग जा सकेंगे जिनका कोविड 19 टेस्ट निगेटिव होगा।'
लोगों ने स्वीकारा
नेहा ने आगे कहा कि 'शुरूआत में लोगों ने मेरी तुलना की। ये कुछ ऐसा था कि मुझे इसके बारे में पता था। लेकिन अब लोगों ने मुझे अच्छे से स्वीकार कर लिया है और अब मैं इस रोल में पूरी तरह फिट हो गई हूं।'

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ