Print this page

रणबीर-रिद्धिमा और आलिया भट्ट के संग नीतू कपूर ने शेयर की अपनी दुनिया की तस्वीर, हुई वायरल

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। आए दिन वह फैमिली-दोस्तों संग थ्रोबैक फोटो के अवाला कुछ नये फोटो और वीडियो शेयर कर अपने चाहने वालों मनोरंजन करती हैं। इसी बीच नीतू इंस्टाग्राम पर कपूर एक नई फोटो शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखाई दे रही हैं।
कपूर फैमलीकी फोटो में आलिया भट्ट
फोटो में नीतू -आलिया के अवाला रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी मारा साहनी भी दिख रहे हैं। फोटो में सभी हंसते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू कैप्शन में "मेरी दुनिया" लिखा है।
फोटो में रणबीर बैल्क टी-शर्ट और टोपी के साथ जींस पहने नजर आ रहे हैं जबकि आलिया पिंक ड्रेस में , नीतू ब्लैक और रिद्धिमा गुलाबी रंग की ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं उनकी बेटी ह्वाइट आउटफिट में क्यूट दिख रही है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो चुकी है।
इससे पहले भी आलिया को लेकर फोटो शेयर कर चुकी हैं नीतू
यह पहली बार नहीं है कि नीतू आलिया संग फोटो शेयर की हैं। ऐसे कई मौके पर वह आलिया और रणबीर की फोटो शेयर कर चुकी हैं। न्यू ईयर से ठीक पहले दोनों अपने परिवार के साथ रणथंबौर में इकट्ठे हुए थे, जहां से ढेर सारी तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं हाल ही नीतू आलिया की मां और आलिया संग अपनी पार्टी एंजॉय करती हुई फोटो शेयर की थीं।
आलिया रणबीर की आने वाली फिल्म
बात करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तो, दोनों की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है। कोरोना काल की वजह से इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा रहा है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। रणबीर और आलिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के शादी की चर्चाएं अक्सर होती हैं, दोनों के शादी की चर्चाएं अक्सर होती हैं। लेकिन ये खबरें महज अफवाह ही साबित होती आई है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ