मनोरंजन / शौर्यपथ / मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने तो उनकी तारीफ की है लेकिन कुछ फॉलोअर्स पोज का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल मौनी ने तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वह दरवाजा पकड़कर बाहर की ओर झुकी हैं और कुछ परेशान दिख रही हैं। इस पर फैंस ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं।
पोज का उड़ाया मजाक
मौनी रॉय की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए इंट्रेस्टिंग वीडियोज और शानदार फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट को एक ओर लोग पसंद कर रहे हैं तो दूसरी और मजाक भी उड़ाया जा रहा है। मौनी ने दरवाजे को पकड़कर ब्लू हॉल्टर नेक जम्पसूट में फोटोज शेयर किए हैं। इस पर एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया है, ये कौन सा पोज है, एक और कॉमेंट है, ऐसा पोज पहली बार देखा। एक यूजर ने लिखा है, लगता है पेट खराब हो गया।
बीच और बुक लवर हैं मौनी
इससे पहले मौनी ने अपना सन-सेट का खूबसूरत थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। मौनी अक्सर बीच की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। मौनी रॉय बुक लवर हैं और वह इंस्पिरेशनल कोट्स भी शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें हैं जिनमें वह किताब पढ़ती नजर आ रही हैं।
जल्द मिल सकती है गुडन्यूज
मौनी रॉय अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोलतीं लेकिन वह सूरज नाम्बियार के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी सूरज से जल्द शादी कर सकती हैं। मौनी की सूरज के पेरेंट्स से भी अच्छी बॉन्डिंग है और वह उन्हें मॉम डैड कहती हैं।