Print this page

शनाया कपूर ने बेली डांस से जीता फैन्स का दिल, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा बोलीं- वीडियो देखकर ही पेट दर्द होने लगा

  • doing of business

मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, हालांकि स्टार किड होने के चलते डेब्यू के पहले से ही वो काफी मशहूर हैं। वहीं शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज वीडियोज शेयर करती हैं। ऐसे में अब शनाया ने बेली डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
शनाया का बेली डांस
शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना बेली डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शनाया के साथ में उनकी डांस टीचर भी नजर आ रही हैं। शनाया का ये डांस वीडियो उनके प्रैक्टिस सेशन का है और इस बात का जिक्र उन्होंने वीडियो के कैप्शन में भी किया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं।
सोशल मीडिया रिएक्शन
एक ओर जहां शनाया के वीडियो को फैन्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं उनके दोस्त भी इस वीडियो को लाइक- कमेंट करते हुए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी शनाया की मजेदार अंदाज में तारीफ की है। नव्या ने कमेंट में लिखा- 'इसको देखकर ही मेरे पेट में दर्द होने लगा है।'
पाकीजा के गाने पर डांस
याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब शनाया ने अपना डांस वीडियो शेयर किया है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ के गाने ‘ठाढ़े रहियो’ पर कत्थक डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। शनाया ने पीले रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था और अपनी डांस टीचर के साथ बखूबी कदम से कदम मिला रही थीं।
दोस्तों के साथ मस्ती
शनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ की कई तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर शनाया के घर की है, जहां गर्ल गैंग ने साथ में समय बिताया। इस दौरान शनाया और अनन्या ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ जींस पहनी हुई थी। वही नव्या नंदा ने ब्लैक अटायर कैरी किया। तस्वीरों में तीनों पूरे मस्ती के मूड में नजर आईं। शनाया ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘my kinda crazy’
बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार शनाया
गौरतलब है कि शनाया कपूर जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शनाया, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले डेब्यू करेंगी। मार्च में शनाया ने अपने डेब्यू की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं शनाया कि पिता संजय कपूर ने इस बारे में कहा था कि वो लंबे वक्त से बेटी के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ