Print this page

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना होगी वरदान साबित-जितेन्द्र साहू

  • doing of business

रिसाली / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अब ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे किसान जो भूमिहीन है उनको आर्थिक रूप से मदद करने लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना का लाभ इसी वित्तीय वर्ष से मिलने वाला है।
जितेंद्र साहू ने इस योजना की तारीफ करते कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 12 लाख भूमिहीन कृषक परिवारों को इस योजना का लाभ इसी वर्ष से मिलेगा, जिससे उनके जीवन में निश्चित तौर पर खुशियाली आएगी । श्री साहू ने आगे कहा कि हमारी सरकार शहरी क्षेत्र के लोगों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने दृढ़ संकल्पित है इसलिए ऐसी योजनाएं बनाई जा रही है, जिससे हमारे राज्य का हर एक निवास करने वाले आत्मनिर्भर बने।
आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में यह योजना राज्य की तीसरी ऐसी महत्वपूर्ण योजना है, जिसके जरिए हम ग्रामीण भूमिहीनों मजदूरों को सीधे मदद देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना दो ऐसी योजनाएं हैं, जिनकी चर्चा देश-दुनिया में हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों को फसल विविधीकरण एवं उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आदान सहायता इनपुट सब्सिडी के रूप में बहुत बड़ी धन राशि दे रहे हैं। किसानों को ऐसी मदद देश की कोई भी सरकार नहीं कर रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ