Print this page

महासमुंद लोकसभा जन जुराव वर्चुअल रैली होगी 22 जून को, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय करेंगे सम्बोधित, कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त

  • devendra yadav birth day

    महासमुंद / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश भर में जिला व लोकसभा स्तर पर वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है, भाजयुमो ने इसे जन जुराव रैली का नाम दिया है। इसी कड़ी में महासमुंद लोकसभा की जन जुराव रैली 22 जून को संध्या 4 बजे होगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ऑनलाइन उपस्थित होकर जन जुराव रैली को सम्बोधित करेंगे।
   महासमुंद लोकसभा की जन जुराव रैली के लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने प्रदेश मंत्री दीपक बैस, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय जयसिंघानी, चेतन हिंदुजा, सौरभ लूनिया, और प्रशांत श्रीवास्तव को प्रभारी नियुक्त किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ