Print this page

जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री – राजेंद्र Featured

  • doing of business

यूपी में कानून का राज होने का बयान देकर लखीमपुर खीरी कांड पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे प्रधानमंत्री

दुर्ग । शौर्यपथ ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि एक ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के लिए पूरे देश में सर्वोत्तम मुख्यमंत्री चुना गया है, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखीमपुर खीरी और हाथरस कांड जैसे अपराधों पर पर्दा डालने के लिए उत्तरप्रदेश में कानून का राज होने का बयान दे रहे हैं। 

राजेंद्र ने कहा कि आईएनएएस-सी वोटर के सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं में बढ़ोतरी, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।   

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सेवा जतन सरोकार के नारे को पूरी तरह साकार करते हुए हर क्षेत्र में समग्र विकास के साथ ही लोगों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को आय के नए साधन मिले हैं। नरवा, गरूवा, घुरुवा योजना, गोबर खरीदी योजना, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की योजना, गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना जैसी योजनाओं के कारण लोगों की आय के नए साधन मिले हैं। इन योजनाओं से लोगों की आमदनी बढ़ी है।    

भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और समग्र विकास के कारण प्रदेश में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किया गया है जिसे भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं। राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है। छत्तीसगढ़ राज्य भगवान राम का ननिहाल है। राज्य की जनता शांति और विकास चाहती है। यहां धार्मिक उन्माद बढ़ाने के प्रयासों को जनता सफल नहीं होने देगी।

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ