नई दिल्ली । शौर्यपथ ।
कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी राजीव शुक्ला को प्रचार के लिए बुलाया है। दोनों नेता 27 अक्तूबर को मंडी जिले के कांसा चौक में प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसी दिन प्रभारी राजीव शुक्ला रैली में हिस्सा लेंगे।
हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 27 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला काउंटर करेंगे। उप चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में कांग्रेस तेजी लाएगी। कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी राजीव शुक्ला को प्रचार के लिए बुलाया है। दोनों नेता 27 अक्तूबर को मंडी जिले के कांसा चौक में प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे।
इसी दिन प्रभारी राजीव शुक्ला रैली में हिस्सा लेंगे। इसके बाद बघेल और प्रभारी शुक्ला 27 अक्तूबर को ही जुब्बल-कोटखाई के खड़ापत्थर में रैली करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा जुब्बल-कोटखाई में प्रचार कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उप चुनाव के लिए कांग्रेस के कोई अन्य स्टार प्रचारक अब किसी भी क्षेत्र में पार्टी प्रचार के लिए नहीं बुलाए हैं।