Print this page

यूजर चार्ज लेने का कानून रमन सरकार ने बनाया मोदी सरकार यूजर चार्ज लेने दबाव बनाती है - कांग्रेस

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ /

    यूजर चार्ज को लेकर भाजपा के राजनीति को नौटंकी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यूजर चार्ज लेने का कानून पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने विधानसभा में बनाया था और भाजपा की मोदी सरकार राज्यों को यूजर चार्ज लेने दबाव बनाती है। नगर निगम में आम जनता से यूजर चार्ज लेने का नीति और नियम बनाने काम पूर्व के रमन भाजपा की सरकार ने किया था। श्रीचंद सुंदरानी जिस सदन में विधायक थे 2017 में वही यूजर चार्ज लेने का प्रस्ताव पास हुआ था। सत्ता जाते ही अब भाजपा के नेता यूजर चार्ज के नाम से घडिय़ाली आंसू बहा कर राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं। जबकि जनता के ऊपर यूजर चार्ज थोपने वाले यही भाजपा की सरकार रही है। भाजपा नेताओं को वास्तविक पर जनता से यूजर चार्ज लेने में आपत्ति है तो उन्हें अपने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यूजर चार्ज लेने पर रोक लगवाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक और केंद्र की मोदी सरकार राज्यों को पत्र लेकर आम जनता से यूजर चार्ज वसूलने का निर्देश दे रही है। जिन नगर निगम में यूजर चार्ज नहीं वसूला जाएगा उन्हें स्वच्छता रैंकिंग से बाहर करने की धमकी दिया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा के नेता यूजर चार्ज का विरोध कर मोदी सरकार के काली करतूतों पर पर्दा करने का कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेताओं में दम है तो मोदी साहब के सामने खड़ा होकर यूजर चार्ज का विरोध करें।

प्रदेश कांग्रेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान सफाई कार्यों के भी निजीकरण किया गया था। भाजपा के नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए किवार कंपनी को ठेका दिया गया था। जिस  किवार कंपनी को ठेका की दिया गया उसने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों का हाल बेहाल कर दिया और जब विरोध हुआ तो काम छोड़ कर भाग गई दुर्भाग्य की बात है। रमन भाजपा की सरकार ने उस किवार कंपनी को काम छोडऩे के बाद भी पालने पोसने काम किया और उसी दौरान ही घर-घर से यूजर चार्ज लेने का प्रस्ताव भी पास किया गया था। आज भाजपा के नेता किस मुंह से यूजर चार्ज लेने का विरोध कर रहे हैं। जब यूजर्स चार्ज के लिए स्वयं हो जिम्मेदार है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ