Print this page

मोदी सरकार की मुनाफाखोरी नीति के चलते घर-घर में दिख रहा है महंगाई का आतंक

  • doing of business

रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि तिरंगा को ढाल बनाकर  भाजपा मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी लडखडाती अर्थव्यवस्था बढ़ती बेरोजगारी और असहनीय महंगाई से जनता का ध्यान भटका नहीं सकती है। देश के हर घर में मोदी की महंगाई का आतंक कहर डाह रहा है। सबका साथ सबका विकास का नारा लगाकर सत्ता में आई मोदी सरकार सब के ऊपर टैक्स लगाकर सभी सामानों पर टैक्स लगाकर अपने दो मित्रों का विकास कर रही है।मोदी सरकार में दो लोग अडानी और अम्बानी को छोड़कर बांकी सब महंगाई डायन और मोदी के गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी से हताश और परेशान हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक रंजना साहू पर तंज कसते हुए पूछा उज्जवला गैस योजना के लगभग 4 करोड़ 81 लाख हितग्राही रसोई गैस की महंगाई के चलते एक बार भी सिलेंडर नही भराये और तीन करोड़ हितग्राही साल में एक बार ही सिलेंडर की रिफलिंग कराये हैं? रंजना जी आप रसोई गैस खरीदती हैं ना ?तो बताइए कांग्रेस शासनकाल में 410रु में मिलने वाला सिलेंडर महंगा था या अब मोदी शासनकाल में  मिलने वाला 1125 रुपए का सिलेंडर महंगा है? कांग्रेस शासनकाल में बिना टैक्स के मिलने वाला अनाज चावल दाल गेहूं दूध दही महंगी थी कि मोदी शासनकाल में पांच प्रतिशत जीएसटी के साथ 25 प्रतिशत बढ़े दाम में मिल रहा दूध दही अनाज महंगा है? मनमोहन सरकार के दौरान पेट्रोल में 9.48 रु  और डीजल में 3.54रु  एक्साइज ड्यूटी लिया जाता था अब मोदी सरकार  पेट्रोल में 19 .48 रु और डीजल में15.82रु मे एक्ससाइज ड्यूटी ले रही है इससे में किस सरकार का एक्सरसाइज ड्यूटी कम है?
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है दो लोग बेच रहे हैं दो लोग खरीद रहे हैं और देश की जनता सिर्फ टैक्स भर रही है। मोदी भाजपा और उनके मित्रों के संगठित लूट के शिकार देश के 135 करोड़ जनता हो रही है। नाकाम मोदी के नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा अब तिरंगा का सहारा ले रही है देश की जनता को पता है। आजादी के बाद देश ़ जनता हर वर्ष तिरंगा फहराती  तिरंगा का सम्मान करती है लेकिन आर एस एस 52 वर्षों तक अपने कार्यालय में तिरंगा नहीं पर आया था तिरंगा का अपमान किया था और आज भाजपा तिरंगा को लेकर सिर्फ राजनीति कर रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ