Print this page

"छत्तीसगढ़ महतारी'' के अपमान में युवक कांग्रेस (ग्रामीण)मैदान में ... Featured

  • doing of business

युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ने विवादित बयान देने पर छ.ग भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का किया पुतला दहन

  दुर्ग / शौर्यपथ / आज जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में  बीजेपी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी नितिन नवीन का पुतला दहन किया गया।
   बीते दिन बीजेपी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी नितिन नवीन राजधानी रायपुर पहुंचे थे। रायपुर पहुंचने पर नितिन नवीन ने "छत्तीसगढ़ महतारी'' को लेकर एक विवादित बयान दिया था , जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में युवक कांग्रेस द्वारा पुतला दहन के माध्यम से नितिन नवीन का विरोध किया जा रहा है और उनसे माफी मांगने की मांग की जा रही है।
   युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख ने नितिन नवीन के इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा की इस तरह से "छत्तीसगढ़  की अस्मिता के खिलाफ" बयानबाज़ी बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होंने कड़े लब्जो में कहा की इस कृत्य के लिए नितिन नवीन को माफी मांगनी पड़ेगी। नही तो भविष्य में युवक कांग्रेस के द्वारा अनर्गल बयानबाजी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। अभी कुछ दिनों पहले युवा कांग्रेस के द्वारा अनर्गल बयानबाजी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया था और उन्हें ऐसी बेतुकी बयान देने से सावधान रहने के लिए कहा था। भाजपा नेताओ के लगातार बढ़ते बयानबाजी से ये साफ हैं की उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए ।
  इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमंत देशमुख (पूर्व जनपद सदस्य), यशवंत देशमुख (महासचिव दुर्ग ग्रामीण विधानसभा), मुकेश साहू, सुखदेव यादव, जगदीश यादव, युगल देशमुख, राज साहू, धनेश देशमुख, गंगा प्रसाद यादव, गोल्डी देवांगन, विखम साहू, धर्मेश देशमुख, अहमद चौहान, अनिल देशमुख, विक्रांत ताम्रकार, हेमंत साहू, अनिल देशमुख, रामा वर्मा, आकाश वर्मा, बीरबल वर्मा, दीपांशु यादव, खुमान निषाद, तुषार वर्मा, सिद्धार्थ देशमुख, कमलनारायण देशमुख, अंकित साहू, ऋतुवेश इंद्रेश हरमुख, ऐश्वर्य देशमुख, अंकित देशमुख, कार्तिक देशमुख, राहुल, पंकज सिंह,( महासचिव ) सुमित देवांगन,( महासचिव दुर्ग ग्रामीन) पप्पू देशमुख,सुभम देशमुख, करण घुघुवारे,डोमर देशमुख,लाला सिन्हा, मिनिकांत सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद रहें व अंजोरा चौक में  नितिन नबीन का पुतला फूंका गया ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ