Print this page

भाजपा :बुथ सशक्तिकरण अभियान में नवागढ़ मण्डल रहा जिले में अव्वल,

  • doing of business

नवागढ़। शौर्यपथ । प्रदेश स्तरीय बूथ सशक्तिकरण योजना को सफल और सार्थक बनाने के लिए जिला भाजपा जमीनी स्तर पर डटी हुई है। जिले की तीनों विधानसभा में 10 मण्डल है। जहाँ युद्धस्तर पर कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण योजना में जुटे हुए है। इस अभियान नवागढ़ विधानसभा के नवागढ़ मंडल प्रदेश में जिले स्थान पर रहा। जिले में सबसे पहले नवागढ़ मंडल ने शत-प्रतिशत बूथों पूर्ण किया है।

 मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी को बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मण्डल के 16 शक्तिकेन्द्र अंतर्गत सभी 86 बूथों में पूर्ण फॉर्म को सौंपा, तब जिलाध्यक्ष ने नवागढ़ मंडल अध्यक्ष सहित पूरे मंडल के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनकी इस उपलब्धि पर सराहना की।

जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रमों में संगठन की दृष्टि से मंडल, शक्तिकेन्द्र, बुथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से नवागढ़ मंडल अव्वल आता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा में कार्य का मूल्यांकन किया जाता है। कार्यकर्ता को क्षमता के आधार पर दायित्व दिए जाते है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवागढ़ मंडल के सम्माननीय कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। अन्य मंडल भी इनका अनुसरण करे और अब जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए संकल्प के साथ जुटे।

नवागढ़ मंडल के जिले में अव्वल आने पर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान के मार्गदर्शन के लिए आभार जताते हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, विस्तारक, बूथ अध्यक्ष और समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यापित किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलजुल कर पूरी एकजुटता के साथ काम किया है, जिसके चलते यह लक्ष्य तय समय में पूर्ण हो पाया है। निश्चित रूप से हम मंडल में कांग्रेस की अपेक्षा कहीं अधिक मजबूत है और प्रत्येक बूथ से भारतीय जनता पार्टी विधानसभा में एकतरफा बहुमत से जीतेगी।

बुथ शक्तिकरण अभियान में नवागढ़ मण्डल से दयावंत धर बांधे, मधु रॉय, गिरेन्द्र महिलांग, निमिराज सोनवानी, देवादास चतुर्वेदी, डॉ जगजीवन खरे, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, टीकम गोस्वामी, सुरेश निषाद, मनीराम साहू, युवराज सिंह, त्रिलोक साहू,फुलचंद साहू, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार मिश्रा, काल्विन जोशी, रोहित साहू, संजू राजपूत, दुर्जन साहू, बेदराम साहू, रामकिशुन साहू, केदार साहू, रामसागर साहू, रितेश मिश्रा, बाबूराम रजक, रेवती साहू, रामधार ध्रुव, भुनेश्वर वर्मा, मुरारी साहू, वेदप्रकाश वर्मा, नरेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, तोपसिंह साहू, शोभित साहू, ओम राजपूत, गोलू सिन्हा, मिथलेश सोनकर, खेमिन बाई, तारकेश्वरी सोनकर, गया वर्मा, धन्नू साहू, कुलेश्वर सिन्हा, भागवत सोनकर, नरेन्द्र बंजारे, राजा खान, मनीष सेन, बनवारी देवांगन, कन्हैया भोई, कृष्णा ध्रुव सहित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ