Print this page

शराबबंदी को लेकर महिला मोर्चा करेगी चक्का जाम ,महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक कल

  • doing of business

   दुर्ग / शौर्यपथ /

भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दिनांक 21 मई दिन रविवार को दोपहर 1:00 से राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की प्रमुख उपस्थिति में एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी की अध्यक्षता में संपन्न होगी आयोजित कार्यसमिति की बैठक के पश्चात महिला मोर्चा के द्वारा दुर्ग से पटेल चौक में शाम 4:00 बजे से प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा शराबबंदी के किए गए वादे को नहीं निभाने के विरोध स्वरूप और शराबबंदी की मांग को लेकर चक्का जाम किया जाएगा आयोजित चक्का जाम में सभी वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे
आयोजित बैठक को लेकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक के पश्चात दुर्ग जिला महिला मोर्चा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक है बैठक के पश्चात पटेल चौक में चक्का जाम भी शराबबंदी को लेकर किया जाएगा बैठक और चक्का जाम को लेकर समस्त 13 मंडलों में महिला मोर्चा की बैठकों का आयोजन किया गया और महिला मोर्चा की बहनों से आह्वान किया गया कि आयोजित चक्का जाम और बैठक में अपनी उपस्थिति  आवश्यक रूप से प्रदान करें उपस्थित महिलाओं के द्वारा आयोजित चक्का जाम को समर्थन देते हुए सामाजिक बुराई शराब को लेकर प्रदेश सरकार की कड़ी भर्त्सना की गई
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ