Print this page

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जबरदस्त गैंगवार? चुनाव के ऐन वक्त पहले मोहन मरकाम अध्यक्ष पद से हटाए गए। कांग्रेस ने मोहन मरकाम को किया यूज एंड थ्रो?: अमित चिमनानी

  • doing of business

रायपुर । शौर्यपथ । कांग्रेस संगठन और मंत्री मंडल में एन चुनाव के पहले हुए फेरबदल पर विपक्षी पार्टी भाजपा आक्रामक रुख अपनाये हुए है कोई इसे मरकाम*बघेल जंग का नाम दे रहा तो कोई चुनावी रणनीति के तहत किए फैसले बता रहा इसी बीच भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने इसे भ्रष्टाचार की जंग में अध्यक्ष की छुट्टी की बात करते हुए कहा कि अक्सर यही देखा जाता है अच्छा करने का इनाम मिलता है मोहन मरकाम कांग्रेस के वह प्रदेश अध्यक्ष हैं जिनके नेतृत्व में कांग्रेस ने सारे उप चुनाव जीते, नगर निगम में भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आज उनकी पार्टी ने दिल्ली से आदेश निकाल कर उन्हें टाटा बाय बाय कर दिया, वह दिन भी कोई नहीं भूला जब वह राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ आई सोनिया गांधी को प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से वह स्वागत करना चाहते थे लेकिन सोनिया गांधी के गार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया था ?शहर के महापौर ने उनका फोटो पोस्टर से गायब कर दिया था? उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी ही सरकार पर डीएमएफ घोटाले में 7 करोड़ की भ्रष्टाचार की जांच विधानसभा की समिति से करने की मांग की थी ऐसे में यही स्पष्ट होता है कांग्रेस में जो भ्रष्टाचार में साथ देगा, सहयोग करेगा ,सहभागी बनेगा, उसे पुरस्कार मिलेगा और जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगा उसे टाटा बाय बाय कर दिया जाएगा बहरहाल मोहन मरकाम जी के साथ जो हुआ उसने कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई और भयंकर गुटबाजी की पोल खोल दी है?

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ