भिलाई / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग संभागीय बैठक पार्टी कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर भिलाई में संपन्न हुई । बैठक का संपूर्ण संचालन युवा मोर्चा जिला भिलाई के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप मार्गदर्शन हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता व दिशा निर्देश हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस, जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री ठाकुर पीयूष सिंह, भाजयुमो जिला प्रभारी मोरध्वज साहू, जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा समेत समस्त संभाग के अन्य जिला के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी उपस्थित हुए। जिसमें प्रवास, नव मतदाता संपर्क अभियान एवं सम्मेलन सहित आगामी तीन माह की कार्य योजना के संबध में चर्चा हुई।
जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि नवीन मतदाता एक कोमल मिट्टी कि तरह है। उनको भाजपा कि रीति नीति, भाजपा का देश के प्रति प्रेम, हिंदूवादी विचार धारा, देश के प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यो को जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल नल योजना के बारे मे युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता को नवीन मतदाता को प्रभावी ढंग से बताना चाहिए। मुख्य वक्ता वैभव बैस के द्वारा संभाग के जिला अध्यक्ष से उनके द्वारा किये गए कार्यो की समीक्षा की गयी। साथ ही नवीन मतदाता क्यों जरूरी है हमारे लिए हमारे संगठन के लिए हमारे भाजपा परिवार के लिए इस विषय पर अपनी विस्तृत बात रखी।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों में नीतेश मिश्रा, ऋषि भसीन, आकाश ठाकुर,अभिषेक धनकर, नीरज यादव, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव मोनू बहादुर सिंह,बेमेतरा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, बालोद जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे उपस्थित रहे।