दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश में 09 अक्तूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गया आचार संहिता लगने के कुछ घंटो बाद ही छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी दूसरी सूचि में 64 प्रत्यशियो की ज़ारी कर दी . सभी अटकलों के बाजार को दरकिनार करते हुए भाजपा ने वही सूची जारी की जो कुछ दिनों पहले वाइरल हुई थी .
दुर्ग ग्रामीण में भाजपा ने ललित चंद्राकर के ऊपर दांव खेला है। ललित चंद्राकर पिछले कई विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट मांग रहे थे वह लगातार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमो में हिस्सा भी ले रहे थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उनके प्रत्याशी बनने से उनके समर्थकों में खासा उत्साह पैदा हो गया है। जिला भाजपा कार्यालय में उनके समर्थको की भीड़ ने उन्हें घेर भी लिया है।
आपको बताते हैं चले की ललित चंद्राकर कुर्मी समाज से हैं, ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि पाटन में कुर्मी प्रत्याशी देने के बाद दुर्ग ग्रामीण में साहू समाज से प्रत्याशी बनाया जा सकता है क्योंकि सिटिंग विधायक कांग्रेस के साहू समाज से ही हैं जो प्रदेश के गृहमंत्री हैं, तो स्वाभाविक रूप से लग रहा था कि साहू समाज से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी उतार सकती है लेकिन हुआ कुछ और ही भाजपा ने ललित चंद्राकर जो जिला महामंत्री हैं उन्हें दुर्ग ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया है।
जिले में दो विधानसभा क्षेत्र पाटन और दुर्ग ग्रामीण से भाजपा ने कुर्मी समाज के प्रत्याशी पर दाव खेला वही कांग्रेस के द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में उतरेंगे हालांकि अभि कांग्रेस ने सूचि जारी नहीं की परन्तु परेश की कुछ ऐसी सीट है जिनके प्रत्याशी लगभग तय है सिर्फ संगठन से अधिकृत सूची ज़ारी होने की देरी है .
दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रूप में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू है इस स्थिति में दुर्ग ग्रामीण में मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है . दुर्ग ग्रामीण में साहू समाज के मतदाता एवं कुर्मी समाज के मतदाता दोनों की तादाद परिणाम बदलने में सक्षम है ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि कौन सा समाज किस तरफ रुख करता है . एक तरफ युवा चेहरे के रूप में भाजपा से ललित चंद्राकर मैदान में है वही दूसरी तरफ प्रदेश के अनुभवी वरिष्ठ एवं कद्दावर राजनेता के रूप में पहचान बना चुके ताम्रध्वज साहू मैदान में है हालाँकि कांग्रेस की तरफ से सूची जारी नहीं हुई किन्तु कयासों का बाजार गर्म है और मुकाबला युवा जोश के सामने अनुभवी उम्मीदवार का है .