Print this page

दुर्ग निगम चुनाव वार्ड नंबर 37 से आमने-सामने होंगे श्रद्धा सोनी और शिव नायक मुकाबला होगा रोचक!

दुर्ग निगम चुनाव वार्ड नंबर 37 से आमने-सामने होंगे श्रद्धा सोनी और शिव नायक मुकाबला होगा रोचक दुर्ग निगम चुनाव वार्ड नंबर 37 से आमने-सामने होंगे श्रद्धा सोनी और शिव नायक मुकाबला होगा रोचक
  • doing of business

दुर्ग। शौर्यपथ। प्रदेश में नगर पालिका निगम के चुनाव का आगाज हो चुका है 20 जनवरी को आचार संहिता लगते ही अब चुनावी तैयारी में उतरे दावेदार अपने-अपने वार्ड में सक्रिय हो गए है. एक और जहां भारतीय जनता पार्टी के दावेदारों की फाइनल सूची एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है वहीं कांग्रेस भी अब दावेदारों की अंतिम सूची जल्द जारी करने की कोशिश करेगी दुर्ग नगर पालिका निगम के वार्ड नंबर 37 में वर्तमान में कांग्रेस पार्षद के रूप में श्रद्धा सोनी एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे वहीं आरक्षण में एस सी होने से शिवनायक भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं यह दोनों प्रत्याशी ही वार्ड नंबर 37 से आमने-सामने होंगे वार्ड नंबर 37 में दोनों प्रत्याशियों के साथ एक बार सामान्य है दोनों ही प्रत्याशी एक-एक बार वार्ड के पार्षद रह चुके हैं ऐसे में किसी एक प्रत्याशी की दूसरी जीत होगी तो किसी एक प्रत्याशी की पहली हार मुकाबला रोचक होगा. दोनों ही प्रत्याशी वार्ड की जनता के बीच में अपनी पहचान बन चुके हैं और दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक को चुनने में वार्ड वासी भी असमंजस में है ऐसे में किस प्रत्याशी की जीत होगी यह कहना मुश्किल है परंतु यह तय है कि गुरु नगर निगम के वार्ड नंबर 37 में मुकाबला बड़ा रोचक होगा और दोनों ही युवा प्रत्याशी में से कोई एक की जीत होगी जो वार्ड के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मददगार होगी बता दे की दुर्ग नगर पालिका के चुनाव में मतदान की तिथि 11 फरवरी है और परिणाम 15 फरवरी को आ जाएंगे 15 फरवरी को या स्पष्ट हो जाएगा कि वार्ड नंबर 37 से पार्षद कौन होगा पर यह तय है कि इस बार पार्षद कोई युवा ही होगा युवा सोच वार्ड की तरक्की और विकास की दिशा में एक सकारात्मक मायने रखता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ