दुर्ग / शौर्यपथ / स्थानीय चुनाव में हर वार्ड में उठापटक राजनीतिक गर्मी को अंजाम देता हुआ नजर आ रहा है एक ओर जहां वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस निर्विरोध जीत की ओर अग्रसर हुई वहीं भाजपा का गढ़ माना जाने वाला वर्ड नंबर 21 में भाजपा प्रत्याशी विद्या देवी सिंह के सामने कोई भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है ऐसे में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विद्या देवी सिंह निर्विरोध जीत की ओर बढ़ गई .
बता दें कि वार्ड नंबर 21 में वार्ड पार्षद के रूप में अरुण सिंह एक जाना पहचाना नाम है ऐसा माना जाता है कि इस वार्ड में चाहे कांग्रेस या भाजपा अथवा निर्दलीय प्रत्याशी कितना भी जोर लगा ले जीत हमेशा अरुण सिंह की ही होती है अरुण सिंह के कार्यों का आकलन इतना मजबूत है कि वार्ड की जनता हमेशा अरुण सिंह के साथ ही चलना पसंद करती है .
इस बार बार आरक्षण में महिला सीट होने से अरुण सिंह की माता श्रीमती विद्या देवी सिंह चुनावी मैदान में थी वहीं कांग्रेस ने मीना सिंह का नाम आगे किया था परंतु बदलते घटनाक्रम के कारण अब विद्या देवी सिंह निर्विरोध वार्ड नंबर 21 से चुनी गई जिसका फायदा पूरी तरह से भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमारे को मिलेगा भाजपा के गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में अब भाजपा के मेयर प्रत्याशी अलका वाघमारे को जो बढ़त मिलने वाली थी उसे बढ़त में और बढ़ोतरी हो जाएगी .
आने वाले समय में ऐसी कई स्थितियां निर्मित होंगी जहां कभी बीजेपी को फायदा तो कभी कांग्रेस को फायदा होता नजर आएगा और इस नफा नुकसान में यह चुनाव और ज्यादा रोचक होता हुआ नजर आ रहा है श्रीमती विद्या देवी के निर्विरोध जीत पर वार्डवासी काफी प्रसन्न है अब मेयर प्रत्याशी की जीत के लिए वार्ड वासी प्रयत्न करेंगे.