Print this page

विश्व पर्यावरण दिवस पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस का सराहनीय अभियान, छात्रों को वितरित किए गए सैकड़ों पौधे

  • doing of business

सुराना कॉलेज एवं भारती कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, वृक्षारोपण के साथ पौधों की देखभाल का भी लिया गया संकल्प

दुर्ग,। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा सुराना कॉलेज एवं भारती कॉलेज में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सदस्यों को तुलसी, नीम, आम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय वृक्षारोपण है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, छाया सांसद राजेंद्र साहू, प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष दुर्ग नगर निगम संजय कोहले, दुर्ग कांग्रेस संगठन महामंत्री राय सिंह ढीकोला, युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष जयंत देशमुख, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सचिव बिना देशमुख, उपाध्यक्ष अहमद चौहान, सचिव ललित उके, सचिव शाहनवाज़ खान, अनिल देशमुख, गौरव उमरे तथा डॉ. भूपेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, कॉलेज कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों तथा महाविद्यालय परिवार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थितजनों ने हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ