राजनांदगांव । शौर्यपथ । राजनांदगांव के लिए शहर अध्यक्ष के रूप में शहर के युवा दीपक सोनी को चुना गया है । राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अमित जोगी के द्वारा दीपक को उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यो तथा आम लोगो के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया । दीपक कोरोना महामारी के जटिल समय मे जनता के मदद ले लिए सबसे आगे खड़े रहते थे उनके द्वारा इस बुरे समय मे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हल किया गया । विगत दिनों डोंगरगढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दीपक सोनी को शहर अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । सोनी के शहर अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है ।