Print this page

भाजपा की अंदुरनी लड़ाई लात घूंसों पर आयी - काँग्रेस

  • doing of business

सत्ता जाते ही भाजपा का अनुशासन तार तार - घनश्याम तिवारी

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने प्रदेश भाजपा में लगातार चल रहे आपसी कलह पर और अब कार्यकर्ताओं मे लात घुसे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि 15 वर्षों की सत्ता खोने से भाजपाई हार के गम से विचलित और अनुशासन तार-तार हो चले हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, जनता से वादाखिलाफी कर 15 वर्षों की सत्ता गंवा चुकी भाजपा आपसी लड़ाईयों और अंतर कलह से जूझ रही है, प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्ति हो या फिर किसी कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर खुलेआम धमकियां चल रही हैं। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी के विवाद जग जाहिर है तो वही भाजयुमो में पदाधिकारियों की नियुक्ति पर उठे सवाल या फिर राजनांदगांव जिले में मृत कार्यकर्ता को पदाधिकारी बना दिया जाना मीडिया की सुर्खियों में है तो वही दूसरी ओर रायगढ़ भाजयुमो कार्यकर्तोंओ की मारपीट की खबरे आयी है।
प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार के जनहितकारी फैसलों से प्रदेश में नए विकास के आयाम गढ़े जा रहे हैं जहां एक और किसानों को उनकी मेहनत का लाभ देने 25 सो रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गोधन या योजना के तहत गोबर खरीदी कर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक लाभ का नया अध्याय शुरु किया गया है उस से घबराई चिंतित भाजपा में अंतर्द्वंद की स्थिति निर्मित हो चली है और कोई किसी को भी अपने से नीचा देखने को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है जिसके चलते भाजपा में कोहराम की स्थिति मची हुई है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ