Print this page

कन्हैया अग्रवाल और गिरीश दुबे के नेतृत्व में हुआ अनूठा प्रदर्शन , रिकाॅर्ड बनाने के लिए मोदी जी को कांग्रेसजनों ने खिलाई मिठाई

  • doing of business

आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर

रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर दक्षिण के छाया विधायक प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की रिकाॅर्ड तोड़ बढ़ती कीमतों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए जमकर नारेबाजी कर प्रधानमंत्री को कमरतोड़ महंगाई का रिकाॅर्ड बनाने के लिए मिठाई खिलाई ।
रायपुर दक्षिण विधानसभा कार्यालय प्रभारी नागेन्द्र वोरा ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों के कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बावजूद भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों (रिलायंस पेट्रो) के फायदे के लिए पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती कीमत का दुष्परिणाम हर वस्तु की महंगाई के रूप में सामने आया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों में जनता की कमरतोड़ बढ़ोत्तरी कर विश्वव्यापी रिकाॅर्ड कायम किया है ।
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने आज कोतवाली चौक में मोदी जी को महंगाई का रिकाॅर्ड बनाने पर ‘मोदीचूर’ लड्डू खिलाकर बधाई दी । कांग्रेसजनों ने कहा कि देश की जनता को जनादेश देने पर महंगाई का अनमोल तोहफा मोदी जी ने दिया है । इसलिए मोदी जी का मुंह मीठा कराया गया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज कंदोई, प्रशांत ठेंगड़ी, पुरूषोत्तम शर्मा, उमेष गुप्ता, प्रवीण चन्द्राकर, राजेश केडिया, मो. ताहिर, विक्रांत शिर्के, श्रीनिवास राव, राजू नायक, मुकुंद कागदेलवार, राजेश त्रिवेदी, सुरेश अग्रवाल, सुनील शेरके, सुनील ध्रुव, राजेश यदु, मनोज पाल, महावीर देवांगन, बलभद्र महोबिया, प्रशांत तिवारी, योगेश साहू भूपेन्द्र साहू, लाला धनगर, दीपक चैबे, अजय हंसा, कमलेश नथवानी, अतुल रघुवंशी, दिलशाद हुसैन, महेश सोनी, इखलाक कुरैशी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ