Print this page

महिलायें केन्द्र सरकार की नीतियों से परेशान - सांसद फूलो देवी नेताम

  • doing of business

-संसद में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा पर हो चर्चा
-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा, फिर भी महिलायें असुरक्षित
-महंगाई से रसोई का बजट गड़बड़ाया

रायपुर/ शौर्यपथ / राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भारत की महिलायें राष्ट्रीय स्तर पर तो काम कर रही हैं लेकिन शासन की नीतियों से भी बहुत दुखी हैं। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दिया लेकिन आज देश में कहीं भी महिलायें सुरक्षित नहीं हैं।
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि महिलायें महंगाई को लेकर बहुत परेशान हैं। महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि संसद में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा पर चर्चा की जानी चाहिए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ