Print this page

युकाइयों का प्रदर्शन,थाली और घंटी बजाकर प्रधानमंत्री को गहरी निद्रा से जागृत करने का प्रयास -महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन Featured

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग युवा कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। परंपरागत प्रदर्शनों से इतर इस बार अलग तरीका अपनाया गया। युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक रूप को थाली और घंटी बजाकर गहरी निद्रा से जागृत कर प्रदर्शन किया गया, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थों सहित खाद्य तेलों की बढ़ते दाम व महंगाई का विरोध करते हुए पटेल चौक में प्रदर्शन किया गया। शहर के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको.पढ़ी व प्रदेश सचिव संदीप वोरा के निर्देश में शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा के नेतृत्व में अनूठा प्रदर्शन किया गया।
युवा कांग्रेस के दुर्ग शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि लोग कोरोना से उबर नहीं पाए है। कई महीनों से कोरोना ने लोगों को सड़क पर ला दिया है।
ऐसे में चुनी हुई केंद्र सरकार द्वारा देशवासियों को राहत देना चाहिए। किन्तु केंद्र की मोदी सरकार राहत के बजाए महंगाई के बोझ में लादकर आफत में डाल रही है। रोज कमाने और रोज खाने वालों से लेकर नौकरीपेशा वर्ग में हताशा में है। पेट्रोल, डीजल से लेकर खाद्य तेल का दाम प्रतिदिन बढ़ रहा है।
प्रदर्शन का अनूठा तरीका अपनाते हुए युकाइयों ने प्रधानमंत्री को को निंद से उठाने का भरसक प्रयास किया गया। आयुष ने कहा कि यह प्रदर्शन नहीं बल्कि गहरी निंद में सोए प्रधानमंत्री को जगाने की कोशिश हमारे द्वारा की गई।
शर्मा ने कहा कि जहां एक सो छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कोरोना को हराने में शानदार प्रदर्शन किया। दुर्ग की राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हुई। वहीं केंद्र सरकार तेलों को दाम बढ़ाकर नए कीर्तिमान रचा जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित आम जन भी शामिल होने के लिए तैयारी थे। किन्तु कोरोना नियमावली का पालन करते हुए हमने भीड़ को कम ही रखा। वहीं केंद्र सरकार अगर महंगाई में कमी नहीं करेंगी तो हम आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गौरव ऊमरे,सचिव मोहित वाल्दे, आमिर हमजा,उत्कर्ष उज्जवाने,अमन दुबे, आयुष अवस्थी,गैब्रियल नॉरबर्ट,रॉनित रॉय, बासीद नदीम,शशांत सिंह बैंस,रमीज रज़ा,अक्षय भजनघाटे,मनीष सोनवानी,अमन यादव,कृष्ण यादव,विशाल पांडे,शुभम चंद्राकर, आरिफ रज़ा व अन्य उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ