Print this page

भूपेश सरकार द्वारा कोरोना योद्धाओं की तुलना मितानीन से करना दुर्भाग्यपूर्ण शर्मनाक है-मेहरबान सिंग

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ /आज आम आदमी पार्टी की दुर्ग टीम ने झाड़ू राम देवांगन गवर्मेंट स्कूल के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कोरोना योद्धाओं का धरना स्थल पर जाकर जिला अध्यक्ष ने उनकी मांगों का समर्थन किया . जब शासन स्तर पर निरंतर स्टाफ नर्स के लिए ज्ञापन दिए जा रहे है तब ये आंदोलन क्यों क्या विज्ञापन मात्र एक विज्ञापन ही है? जबकी आई सी यू नर्स स्टाफ को आशवासन दिया गया था कि महामारी समस्या निवारण होने पर स्टाफ नर्स पद नियुक्त किया जाएगा
कितने दुर्भगय की बात है कि भूपेश सरकार कह रही है कि भर्ती में नर्सिंग स्टाफ की तुलना मितानिन से कर भर्ती में मितानिन को प्राथमिकता दिया जाएगा है . कोरोना की दूसरी लहर में जब कोरोना पिक पर था तब 3 महीने के अनुबंध पर रखे गए नर्सिंग स्टाफ को एक माह में ही निकाल दिया सरकार है या व्यापार है?
मेहरबान सिंह ने भूपेश सरकार से सवाल किया है कि क्या भूपेश सरकार कोरोना योद्धाओं का दो माह का पैसा भी कहा गई दो माह का पैसा क्यों रोका गया है क्या कोरोना योद्धा दिहाड़ी मजदूर है कि जब जरूरत हुई बुला लिया और कोरोना कम हुआ तो बोल दिया कल से काम पर मत आना जिन कोरोना योद्धाओं का सम्मान होना चाहिए उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है .अगर जल्द से जल्द कोरोना योद्धाओं की समस्या निराकरण नही किया गया तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश स्तर पर किया जाएगा

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ