Print this page

इस वर्ष 34 करोड़ से अधिक आयुष्‍मान कार्ड जारी ,29 हजार से अधिक सूचीबद्ध अस्पताल : केंद्र सरकार

  • devendra yadav birth day

 नई दिल्ली / शौर्यपथ / केंद्र ने आज कहा कि आयुष्‍मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत इस वर्ष 30 जून तक 34 करोड से अधिक आयुष्‍मान कार्ड जारी किए गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री प्रताप राव जाधव ने लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में बताया कि यह योजना राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल और ओडिसा को छोड़कर 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अस्पताल में कुल सात करोड़ 37 लाख भर्तियों पर उपचार में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य लाभार्थियों को पहली और दूसरी बार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये के उपचार की सुविधा प्रदान करना है। श्री जाधव ने कहा कि पात्र लाभार्थी 29 हजार से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में नि:शुल्‍क उपचार का लाभ उठा सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ