Print this page

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चेन्‍नई की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक नये अत्‍याधुनिक समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चेन्‍नई की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक नये अत्‍याधुनिक समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे। वे चेन्‍नई में समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केन्‍द्र और पुद्दुचेरी में तटरक्षक एयर एन्‍कलेव का भी उद्घाटन करेंगे। चेन्‍नई बन्‍दरगाह पर स्थित प्रदूषण केन्‍द्र समुद्री प्रदूषण प्रबन्‍धन के क्षेत्र में एक महत्‍वपूर्ण कदम को दर्शाता है। यह केन्‍द्र  समुद्री प्रदूषण विशेषकर तटीय राज्‍यों के जल में तेल और रसायन बहाव की घटनाओं में समन्‍वय स्‍थापित करने में भी एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगा। नई सुविधाएं सशक्‍त समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ आपात स्थिति में कुशल समाधान प्रदान करेंगी। बाद में श्री राजनाथ सिंह दिवंगत डॉक्‍टर कलाइनार एम0 करूणानिधि की जयन्‍ती पर एक स्‍मारक सिक्‍का भी जारी करेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ