Print this page

बकरीद पर नवागढ़ मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज,अमन चैन कायम करने की दुआएं मांगी

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / ईद-उल-अजहा बकरीद पर नवागढ़ मुस्लिम समाज ने स्थानीय मस्जिद में नवाज अदा की। बुधवार की सुबह कुर्बानी की नमाज अदा की गई। कोरोना के चलते सावधानी के साथ सभी लोग नमाज अदा करते देखे गए। नवागढ़ में मुस्लिम जमात ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। पूरे देश में अमन चैन कायम करने की दुआएं मांगी।
इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दी। इस क्रम में गिने चुने व खास करीबी लोगों को हीं भोजन पर निमंत्रित किया गया था। शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया गया। उल्लेखनीय है कि सालों से इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें सभी समुदाय के लोगों की सहभागिता रहती है। पर, बीते दो सालों से कोरोना के कारण अन्य पर्व त्योहारों की तरह इसे भी सादे तरीके से मनाया जा रहा है।
समाज के नायब सदर इस्माइल खान ने कहा कि सभी देशवासियों को ईद मुबारक। ईद उल-अज़हा प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्यक्त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्योहार है। हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प लें।
नमाज अदा करने के दौरान हीरू खान, जियाउल खान, जमाल कुरैशी, वसीम खान, जिब्राइल खान, मौलाना शमशेर आलम, उस्मान खान, हनीफ खान, नवाब खान, रसीद खान, यासीन खान, जलील खान,कादर खान,शहजादा खान, लतीफ खान, रफीक खान, वाजिद बेग, गुलाम मुस्तफा, मोहसिन खान सहित समाजिक जन उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ