Print this page

विजय बघेल ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय बघेल अंत्यवसायी वित्त विकास निगम के सदस्य बनने के बाद नवागढ़ विधानसभा के विभिन्न ग्राम मुरता, खैरी, हाथाडाड़ू , कटई, बोरदही,बदनारा में जनसंपर्क किया। जंहा ग्रामीणों ने बघेल का भव्य स्वागत व सम्मान भी किया।
विजय बघेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित ग्रामवासी से कहा कि मुझे जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसमें खरा उतर कर पूरी निष्ठा से काम करुंगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी वित्त विकास निगम की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं को भी बताया।
ग्राम वासियों से कहा कि जो मुझे जो दायित्व मिला है वह सब नवागढ़ क्षेत्रवासीयो का स्नेह आशीर्वाद से मिला है।इस दौरान ग्राम पंचायत हेमंत साहू सरपंच ग्राम पंचायत मुरता, मोहर दिवाकर सरपंच ग्राम पंचायत खैरी,अजीत सरपंच प्रतिनिधि हाथाडाड़ू, बद्री बंजारे बोरदेही, नारायण घृतलहरे, अजय यादव, जीवन वर्मा कटई, देवेंद्र साहू बदनारा विधायक प्रतिनिधि नवागढ़, शिव साहू, ज्ञान दास रात्रे, लक्ष्मण साहू, भागवत साहू, तोप सिंह साहू, ताराचंद भास्कर, साधराय मधुकर, महेश, संतोष कुमार टंडन आदि उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ