Print this page

सैडको पर जलभराव देख भड़के संसदीय सचिव , तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये निर्देश

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / शहर में शुक्रवार की शाम करीब डेढ़ से 2 घंटे लगातार गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान लोग सड़कों पर बारिश का आनंद लेते भी देखे गए। बारिश होने के साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई, लेकिन जमजमाव के कारण लोगों का हाल बेहाल है। नगर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। सड़कें और गलियां तालाब बन गईं और निचले इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया। शहर में पानी भरने से बारिश लोगों के लिए आफत बन गई, वहीं किसानों को राहत महसूस हुई। बस स्टैंड के पास गौरवपथ पर तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ पड़ा।
वहीं अपने दौरा कार्यक्रम से आ रहे क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नवागढ़ बस स्टैंड के पास रोड में पानी भरा देख अपनी गाड़ी से नीचे उतर गए और भीगते हुए पानी निकासी का निरीक्षण किया। साथ ही नगर पंचायत सीएमओ को तत्काल तलब करते हुए सैडको पर भरे पानी के निकासी की तत्काल व्यवस्था बनाने आदेशित किया। संसदीय सचिव बंजारे को भीगते हुए निरीक्षण करते देख स्थानीय व्यवसायी भी पहुँच गए और हर बार बारिश होने से जलभराव की समस्या से अवगत कराया। बंजारे ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान रितेश शर्मा, देवेंद्र साहू, मुन्ना तम्बोली, अरमान साहू, रूप प्रकाश यादव, प्रिंस डेहरे, दयाल दास पटेल आदि उपस्थित रहे।
बारिश से किसान खुश, धान की फसलों को फायदा
सोमवार को हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण खरीफ सीजन की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। इसके लिए किसानों का लाखों रुपये का सिंचाई का खर्च भी कम हो गया है। बारिश होने से धान, सहित अधिकतर फसलों की बढ़वार अब बेहतर ढंग से होगी। बता दे कि कुछ दिनों पूर्व तेज धूप व बारिश नही होने से खेतों में दरार पड़ने से किसानों के माथे पे चिंता की लकीरें आने लगी थी, लेकिन शुक्रवार की बारिश में राहत दी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ