Print this page

नवागढ़ भाजपा का हर आंदोलन ऐतिहासिक रहा है और आगे भी होगा : विकास दीवान

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / खाद की कमी व संकट से जूझ रहे प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी 26 जुलाई को नवागढ़ में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले यह विशाल धरना विधानसभा मुख्यालय में किया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में शनिवार को जिला भाजपा महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व एवं मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण भाजपा नवागढ़ मण्डल की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में महामंत्री मिन्टू बिसेन, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवदास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग एवं किसान मोर्चा प्रवक्ता जितेन्द्र भुवाल सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
महामंत्री दीवान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है। एक ओर सोसायटी में खाद नहीं मिल रही है और दूसरी ओर खुले बाजार मे खाद की ऊंचे दामों में बिक्री हो रही है। यह सब कांग्रेस सरकार की गलत नीति व नीयत की वजह से हो रहा है। किसानों की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी ने धरना आंदोलन की रुपरेखा बनाई है और यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए भूपेश सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में धारा 144 लगाकर इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है, मगर नवागढ़ विधानसभा में भाजपा न कभी प्रशासन के डर में आया है ना आएगा। नवागढ़ भाजपा का हर आंदोलन ऐतिहासिक रहा है और आगे होने वाले भी आंदोलन ऐतिहासिक रहेंगे।
बैठक में सुरेश निषाद, उमा मिश्रा, विनोद साहू, फूलचंद साहू, महेश टण्डन, कृष्ना ध्रुव, सैबी खुराना, टिकम पूरी गोस्वामी, धनीराम निर्मलकर, परमेश्वर साहू, दारा मिश्रा, राजा खान, दिनेश साहू, कुलेश्वर सिन्हा, सरिता कुम्भकार, बिनो सोनकर, सेवती पुरबिया, संजू राजपूत, मनीराम साहू, शुभम भास्कर, ईश्वर कुम्भकार, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षक का संम्मान
शनिवार को गुरू पूर्णिमा पर्व के चलते भाजपा नवागढ़ मण्डल ने वरिष्ठ शिक्षक जेजी गोस्वामी का श्रीफल एवं वस्त्र भेंटकर सम्मान किया। मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि संगठन जिस मुकाम पर है उसमें गुरु निष्ठ भाइयों का संपूर्ण सहयोग है। हम गुरु के बिना अधूरे हैं। गुरु ही हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। अपने गुरुवर के चरणों में बार-बार वंदन करते हैं। गुरु के एक आदेश पर पूरा संगठन खड़ा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ