नवागढ़ / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेश सचिव विजय बघेल छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी वित्त विकास निगम सदस्य बनने के बाद नवागढ़ विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायत नांदघाट, नगर पंचायत मारो, ग्राम पंचायत टेमरी, ग्राम पंचायत गुंजेरा, ग्राम पंचायत मुरकुटा में जनसंपर्क किया। विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा से काम करुंगा तथा छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी वित्त विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन विभाग की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर कहा कि जो मुझे छत्तीसगढ़ शासन में जो दायित्व मिला है वह सब नवागढ़ क्षेत्रवासीयो का स्नेह आशीर्वाद से मिला है।
इस दैरान बिसौहा राम साहू,ग्राम पंचायत टेमरी में कमल साहू( सरपंच),नेतराम साहू, अखिलेश साहू, देव सिंह देवांगन, हीरा भारती, ग्राम पंचायत नांदघाट में लाला कटारे, विजय यादव, सुनील अग्रवाल, अर्जुन घृतलहरे, नगर पंचायत मारो में माधव सिंह राजपूत, रामनाथ मिरी, दीपक साहू, विष्णु मिश्रा, ग्राम पंचायत गुंजेरा में प्रमोद शर्मा, डॉ बलराम सेन, शिवचरण साहू, भगवानी, साधराम रात्रे, ग्राम पंचायत मुरकुटा में सुशील गायकवाड, शक्ति, दौलत यादव, अशोक चतुर्वेदी, नरेंद्र जांगड़े, दयाराम बंजारे, दिलेश्वर, चक्रवाक कांपा चौक मे नरेश कुर्रे एवं ग्राम वासियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञान दास रात्रे, साधराय मधुकर, शिव साहू, लक्ष्मण साहू, भागवत साहू, ताराचंद भास्कर, तोपचंद साहू, दीपक दुबे उपस्थित रहे।