Print this page

नवागढ़ में कारगिल विजय दिवस पर वीरों को दी श्रद्धांजलि

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / कारगिल विजय दिवस के खास मौके को नवागढ़ के समजसेविकों द्वारा वीर सूरमाओं को नगर पंचायत स्थित जयस्तंभ में कैंडल जलाकर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही देशभक्ति गीत भी गाये गए। गुरुकुल विद्यालय सुकुलपारा के संचालक देशभक्त राजेश दीवान द्वारा विचार रखा गया कि हम हमारे नवागढ़ में कारगिल विजय दिवस मनाएं। उन्होंने कहा कि कारगिल की जंग में भारत को मिली सफलता को 22 साल हो गए हैं। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।
मिलाप राम साहू ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि देते है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के करीब 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था।
इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे और हमारे वीर-जवानों को रात भर में चढ़ाई कर पहुंचना था। यह युद्ध 60 दिनों तक चला था और आखिर में पाकिस्तान को मुंह के बल गिरना पड़ा था। इस दौरान विरेन्द्र जायसवाल, भूपेंद्र सेन, दिलीप जायसवाल, नंद गुप्ता , सुखनंदन सोनी, महेंद्र कुमार साहू, रामभरोस सिन्हा, तन्मय, धनंजय, पूर्वी आदि के द्वारा वीरों को श्रद्धांजलि दी गयी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ