Print this page

दूसरी लहर के प्रकोप के बाद खुले स्कूल, बच्चों में दिखा उत्साह, बारिश के चलते सुने दिखे स्कूल

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / कोरोना की दूसरी लहर के बंद स्कूल को सोमवार से प्रशासन के गाइडलाइंस के अनुसार खोल दिया गया। इसके लिए पिछले कई दिनों से विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारी की जा रही थी परंतु स्कूल खुलने के पहले दिन छात्र-छात्राओं के बहुत कम संख्या में पहुंचने के कारण पठन-पाठन आरंभ नहीं हो पाया। हालांकि ऐसे विद्यालयों में शिक्षक मौजूद थे, लेकिन बच्चों के नहीं पहुंचने के कारण विद्यालय द्वारा की गई सभी तैयारी धरी की धरी रह गई।
गुरुकुल विद्यालय नवागढ मे आज पहली से पांचवीं,आठवीं,दसवीं और बारहवीं के छात्रों के साथ क्लास शुरू किया गया। जिसमें छात्रों की उपस्थिति बारिश के कारण कम रही किन्तु जो छात्र आये बहुत उत्साहित रहे।कक्षा पहली की छात्रा निलेश्वरी ने अब स्कूल रोज लगने की बात कही उसने कहा कि घर मे पढ़ाई लिखाई नही होती।शिक्षकों से पढ़ना अच्छा लगता है।
तीसरी के छात्र भौमिक राज ने कहा कि आज स्कूल आकर बहुत अच्छा लगा।अब रोज आना है।आठवीं कक्षा की छात्रा पायल ने बतया कि मास्क लगाना फायदेमंद होता है।अब मास्क पहनने की आदत हो गई है।सभी बच्चों ने अपने शब्दोँ के माध्यम से अपनी बात रखी। राम राजपूत ने स्कूल की पढ़ाई को रियल और मोबाइल की पढ़ाई को डुप्लीकेट बताया। सबने स्कूल खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भगवान इस बिमारी से दूनियाँ को मुक्त कर जीवन को समान्य कर दे और पढ़ाई लिखाई का नुकसान अब आगे मत हो।सब छात्रों ने स्वीकार किया कि मोबाईल पर पढ़ाई संभव नहीं है।गुरू के समक्ष ही ज्ञान प्राप्त किया जाने मे आनंद मिलता है।
विद्यालय के संचालक राजेश धर दीवान ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक कोरोना गाइडलाइन के पालन कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत पूरे कैंपस और कक्षाओं का सैनिटाइज कराया गया है। कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, भंडार, पानी टंकी, प्रयोगशाला लाइब्रेरी आदि को सैनिटाइज कराया गया है। कोविड से बचाव से मास्क पहने, हाथ को साबुन से धोने, शारीरिक दूरी का पालन करने आदि के बारे में बच्चों को बताया जाएगा। वर्ग कक्ष में पहुंचने वाले बच्चों के बीच शारीरिक दूरी बनी रहे इस हिसाब से बेंच डेक्स को व्यवस्थित किया गया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ