Print this page

बेवरा में हरिकीर्तन में शामिल हुए संसदीय सचिव

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय क्रिर्यान्वयन, वाणिज्यिक कर(जीएसटी) विभाग छत्तीसगढ़ शासन व नवागढ़ विधायक रविवार को नवागढ़ विधानसभा के ग्राम बेवरा (मारो ) में हरिकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां ग्रामवासियों के द्वारा संसदीय सचिव बंजारे जी का भव्य स्वागत किया ।
संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि हरि कीर्तन के आयोजन से लोगों में आस्था बढ़ती है। इतना ही नहीं लोगों के मन को शांति भी मिलती है। उन्होंने कहा कि हरि कीर्तन होने से अध्यात्मिक चेतना भी जगती है। उन्होंने कहा कि कीर्तन होने से लोगों में एकजुटता बढ़ती है।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ