Print this page

नवागढ़ में नवरात्र में प्रतिदिन होगी रामलीला, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मंडली करेगी मंचन

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / नवरात्र के पहले नवागढ़ में जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजकर तैयार हो गए है जिसमें गुरुवार को आदिशक्ति माँ दुर्गा विराजमान होंगी। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी नवागढ़ में प्रमुख आकर्षण का केंद्र सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति नवागढ़ बस स्टैंड की माँ दुर्गा का पंडाल रहेगा। इस बार यहाँ नवरात्रि के रोज प्रतिदिन शाम 08 बजे से आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या खजुरिताल के द्वारा रामदरबार का मंचन किया जाएगा तो वहीं दशहरे पर छत्तीसगढ़ी गायक गोरेलाल बर्मन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकसिंगार की प्रस्तुति होगी। साथ दशहरे पर नगर के प्राचीन परंपरा अनुसार माँ काली की झांकी एवं महिसासुर वध का कार्यक्रम मानाबंद तालाब में होगा तो वही बस स्टैंड में अंगद रावण संवाद पश्चात रावण दहन किया जाएगा।
   नवरात्र प्रारम्भ होने के पूर्व ही बस स्टैंड में सुनहरे रंग के साथ माँ दुर्गा का भव्य पंडाल तैयार कर लिया गया है,जँहा स्थानीय कुम्हार तिलक कुम्भकार द्वारा बनायी गयी प्रतिमा की स्थापना होगी। वहीं राम लीला के लिए बस स्टैंड के दक्षिण दिशा में मोहरेंगा नाला के करीब 40×40 का विशालकाय मंच तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही बस स्टैंड में रंगीन झालर लाइट भी लगाए गए है जो कि सुंदरता के चार चांद लगाएंगे।
अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला मंडली है खजुरिताल
  दुर्गा उत्सव समिति सदस्य नरेंद्र सिंह ठाकुर  ने बताया कि खजुरीताल की रामलीला मंडली वैश्विक पहचान बना चुकी है। चलित मंडली होने के कारण यह सालभर घूम-घूम कर देश-विदेश में रामलीला का मंचन करती है। मंडली को राष्ट्रपति पुरस्कार तथा कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है।  इस आदर्श रामलीला मंडली को 70 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बेहतर रामलीला मंचन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
   नरेन्द्र ठाकुर, हेमकांत यादव, अमित जैन व वीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान पर गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला का 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर विजयादशमी तक रामलीला मंचन हो रहा है, जिसमे सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।अपने परिवार सहित रामलीला का दर्शन अवश्य करे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ