नवागढ / शौर्यपथ / नगर पंचायत नवागढ़ के परंपरा अनुसार दशहरा के दूसरे दिन नगर पंचायत अंतर्गत विराजित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया . मां दुर्गा जी की मूर्तियों के विसर्जन में संसदीय सचिव व क्षेत्र के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे प्रारंभ से अंत तक उपस्थित रहे. नवागढ़ में पांच स्थानों पर माँ दुर्गा की मूर्तियाँ स्थापित की गई थी, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड, पुरानी नल टंकी के पास, ठाकुर देव के पास, राजीव गांधी चौक मुंगेली रोड, व विश्राम गृह के पास मां की प्रतिमा स्थापित की गई थी.
दोपहर में सभी मूर्तियों के बस स्टैंड में एकत्रित होने के बाद विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे द्वारा मां की पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात सांगा बाना व धार्मिक टोलियो के साथ मूर्तियों को विसर्जन के लिए माना बंद तालाब ले जाया गया .बस स्टैंड में मां की पूजा अर्चना पश्चात संसदीय सचिव श्री बंजारे नगर वासियो व सांगा बाना तथा धार्मिक डोलियों के साथ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मानाबंद तलाब पहुंचे ,जहां पर मां की मूर्ति के विसर्जन के पूर्व उन्होंने मां की पुनः पूजा अर्चना की । तत्पश्चात मां की मूर्तियों का विसर्जन किया गया .
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, उपाध्यक्ष आसाराम ध्रुव, प्रेमू साहू, रूप प्रकाश यादव ,वीरेंद्र जायसवाल ,हेमंत सोनकर ,राकेश जयसवाल ,रितेश तिवारी, हेमकान्त यादव, हेमा यादव, लक्ष्मीचंद जैन ,अजय सिन्हा, अर्जुन साहू ,घनश्याम साहू, नरेंद्र ठाकुर ,अरुण वैष्णव ,बिहारी श्रीवास्तव ,दीपचंद देवांगन ,सुरेश देवांगन , मनीष पाटिल, जीवन सिन्हा ,रामभरोसे सिन्हा ,भोला सिन्हा ,हीरा यादव, रामखेलावन निषाद ,मनोज निषाद ,सिद्धांत तिवारी ,सुखी राम देवांगन ,जितेंद्र देवागन, अनिल ताम्रकार, तिलक कुंभकार, गिरधारी सिन्हा, प्रदीप साहू, शेखर यादव, मिंटू बिसेन, विनोद साहू ,मनोज साहू ,शिव नारायण साहू ,सूरज तंबोली ,दिनेश सोनी, गज्जू देवांगन ,ईश्वरी देवांगन ,धनीराम देवांगन, महेश मिश्रा ,बीरबल मिश्रा ,संतु मिश्रा ,सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे.